लखनऊ में 9वीं के छात्र की फांसी से मौत, मोबाइल और नंबरों को बताया कारण

लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-सी में मंगलवार सुबह 9वीं कक्षा के छात्र आर्यन जायसवाल (16) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों के अनुसार, आर्यन को हाल ही में परीक्षा में कम नंबर मिले थे। इसके बाद परिजनों ने उसे मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए समझाया था।

पिता महेंद्र जायसवाल ने बताया कि आर्यन सोमवार रात भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार सुबह जब स्कूल के लिए उसे उठाया गया, तो पाया कि वह फंदे पर लटका हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ाई में अच्छा था, बावजूद यह कदम
परिजनों का कहना है कि आर्यन पढ़ाई में अच्छा था। पिछले साल ही उसने परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। रात को वह खुद ही 10 बजे फोन रखकर सोने चला जाता था। परिवार और परिजन इस कदम से हैरान हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पढ़ाई या परीक्षा का प्रेशर कारण नहीं दिख रहा, लेकिन अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है।

परिवार की जानकारी
आर्यन सीएमएस अलीगंज में पढ़ता था। परिवार में पिता महेंद्र जायसवाल, मां शोभना, दादी संतोष और दो जुड़वां बहनें रूही और जानवी शामिल हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *