- ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज पर बैन
- अमित त्रिवेदी का देशभक्ति पर जोर
- AICWA ने दी सख्त चेतावनी
फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की 9 मई को रिलीज़ होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों और पाकिस्तानी कलाकारों के विवादित बयानों के चलते इस पर बैन लगा दिया गया है। फिल्म के संगीतकार अमित त्रिवेदी ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि देश पहले है और वह इसे पूरी तरह सही मानते हैं।
अमित त्रिवेदी ने दुबई में फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट पर काम करना दिल से होता है और उसका रिलीज न होना दुख देता है, लेकिन इस मामले में परिस्थितियां अलग थीं। उन्होंने कहा, “मेरा देश मेरे लिए सबसे पहले है, सब कुछ उसके ऊपर है।”
AICWA ने लगाया बैन
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने ‘अबीर गुलाल’ को सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। AICWA ने मेकर्स से भी स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या वे भविष्य में इस फिल्म को रिलीज़ करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें-दीपिका कक्कड़ की तबीयत बिगड़ी- सर्जरी से पहले अस्पताल में भर्ती
AICWA ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फवाद खान पाकिस्तानी कलाकार हैं, जिनके देश ने बार-बार भारत पर हमला किया है। पुलवामा हमले के बाद भी AICWA ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया था। इस फिल्म को रिलीज़ करना देश के शहीदों की कुर्बानी का अपमान होगा।








