ओलंपिक डे पर हाकी प्रतियोगिता में स्टेडियम ए का जलवा

  • ओलंपिक दिवस पर हुई हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
  • स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को हराकर जीता खिताब
  • कुल 8 टीमों ने लिया टूर्नामेंट में भाग

अंबेडकरनगर। लंपिक दिवस के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को रोमांचक मुकाबलों के बीच स्टेडियम ए की टीम ने स्टेडियम बी को हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे आयोजन में कुल आठ टीमों ने भाग लिया और दमदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत पहले मैच से हुई, जिसमें स्टेडियम ए ने सुपर क्लब को पराजित कर विजयी आगाज किया।दूसरे मैच में रजत पब्लिक स्कूल ने शानदार खेल दिखाते हुए हिंद क्लब को हराया।तीसरे मुकाबले में स्टेडियम बी ने पीएस अफजलपुर को मात दी, जबकि चौथे मैच में यूपीएस अफजलपुर ने स्टूडेंट क्लब को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ए और रजत पब्लिक स्कूल आमने-सामने हुए। शानदार तालमेल और रक्षात्मक मजबूती के दम पर स्टेडियम ए ने मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।दूसरे सेमीफाइनल में यूपीएस अफजलपुर ने तेज आक्रमण के साथ स्टेडियम बी को चार गोल से पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।फाइनल मैच में स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला।

Back to top button