घुमंतू गोवंश ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा- दूसरा फरार

  • TPS विद्यालय के पास से संदिग्ध पिकअप वाहन पकड़ा गया
  • वाहन से दो गोवंशीय पशु क्रूरता पूर्वक बंधे मिले
  • गोरखपुर निवासी आरोपी आमोद कुमार गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत रविवार को थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गोवंश तस्करी की सूचना पर TPS विद्यालय दशवतपुर इटहिया के पास पुलिस ने दबिश देकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना राजेसुल्तानपुर की टीम ने रविवार सुबह करीब 11:05 बजे TPS विद्यालय के समीप एक संदिग्ध पिकअप वाहन (UP32-SN-9087) को रोका। वाहन की तलाशी में दो गोवंशीय पशु रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे पाए गए, जिन्हें काटने व बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

मौके से पुलिस ने आरोपी आमोद कुमार पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम भीटी खोरिया, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी जितेंद्र कुमार पुत्र मिठाई लाल उर्फ मिट्ठू निवासी ग्राम मोलनापुर, थाना राजेसुल्तानपुर मौके से भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार अभियुक्त आमोद के खिलाफ थाना राजेसुल्तानपुर में मु.अ.सं. 143/25, धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11(1)घ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्त जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading