सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

  • अयोध्या-बरेली में बारिश के बीच भक्तों का उत्साह बरकरार
  • बुलडोजर से पुष्पवर्षा, शिव सैनिकों को ज्ञानवापी में पुलिस ने रोका
  • कांवड़ यात्रा में दिखा भक्ति और भावनाओं का अनूठा संदेश

वाराणसी। सावन मास के अंतिम सोमवार पर आज उत्तर प्रदेश के शिवालयों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह मंगला आरती में बाबा का विशेष रुद्राक्ष श्रृंगार किया गया। मंदिर प्रशासन ने सोने का मुकुट धारण करवाते हुए रेड कारपेट बिछाया और पुष्पवर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। देर रात तक पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

उधर अयोध्या में सुबह से रुक‐रुक कर बारिश जारी रहने के बावजूद हनुमानगढ़ी में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों श्रद्धालु प्रभु के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद ले चुके हैं। पश्चिम यूपी के जनपदों मेरठ, संभल, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर व लखीमपुर खीरी में भी शिवालयों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा, शिव सैनिकों को पुलिस ने रोका
संभल के सिरसी नगर पंचायत क्षेत्र में चेयरमैन कौसर अब्बास ने बुलडोजर पर सवार होकर हरिद्वार और ब्रजघाट से लौट रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वहीं काशी में कुछ शिव सैनिक श्रृंगार गौरी मंदिर में जलाभिषेक के लिए ज्ञानवापी परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। इस दौरान शिव सैनिकों ने नारेबाजी भी की।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading