कृष्णानगर में ऑनलाइन ठगी: महिला के खाते से 25 हजार रुपये उड़ाए

  • कृष्णानगर की महिला के साथ ₹25,000 की ऑनलाइन ठगी
  • खुद को रिश्तेदार बताकर झांसे में लिया
  • पीड़िता ने तुरंत बैंक टोल-फ्री नंबर पर दी सूचना

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। यहां की निवासी अमसी बानो के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने ₹25,000 की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने खुद को उनके पिता का रिश्तेदार बताकर फोन किया और विश्वास जीतने के बाद पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

खुद को रिश्तेदार बताकर किया झांसे में

अमसी बानो के मुताबिक, 15 अक्टूबर की शाम करीब 6:42 बजे एक व्यक्ति ने उनके पिता के नाम से फोन किया। उसने कहा कि उसके बैंक खाते का सर्वर काम नहीं कर रहा है और वह ₹25,000 उनके खाते में भेजना चाहता है। इसके बाद उसने एक फर्जी मैसेज भेजा, जिससे भ्रमित होकर महिला ने कुछ राशि उसके बताए खाते में ट्रांसफर कर दी।

टोल-फ्री नंबर पर किया संपर्क, खाता कराया बंद

घटना का एहसास होते ही अमसी बानो ने तुरंत बैंक के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क किया और अपना खाता अस्थायी रूप से बंद करवा दिया। साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बैंक की ओर से एक्नॉलेजमेंट नंबर 33107250074812 जारी किया गया।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच जारी

कृष्णानगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज क\Eर ली गई है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल्स और ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि ठग तक पहुंचा जा सके

Back to top button