लखनऊ में नए साल 2026 के स्वागत पर पुलिस अलर्ट

नए वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़ी तैयारी कर ली है। 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी तक शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार के निर्देश पर शहर भर में 24 संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट और 19 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से भीड़, ट्रैफिक दबाव, स्टंटबाजी और नशे में हुड़दंग को रोकने के लिए की गई है।

साथ ही, राजधानी के सभी प्रमुख चौराहों पर थाना अध्यक्ष, गजेटेड अधिकारी, स्टेटिक पुलिस बल और मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। ये टीमें लगातार गश्त करेंगी और किसी भी असामान्य गतिविधि पर नजर रखेंगी, ताकि आम नागरिक सुरक्षित रूप से नए साल का जश्न मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button