वामपंथी दलों ने वेनेजुएला समर्थन में विरोध मार्च निकाला

लखनऊ में वामपंथी दलों का विरोध मार्च

हाथों में लाल झंडा और वेनेजुएला के समर्थन में प्लेकार्ड

‘तानाशाही हो बर्बाद, डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद’ के नारे

लखनऊ। सोमवार को लखनऊ में वामपंथी दलों ने परिवर्तन चौक से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में लाल झंडे और वेनेजुएला के समर्थन में प्लेकार्ड उठाए और नारे लगाए – “तानाशाही हो बर्बाद, डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद।”

‘अमेरिकी कार्रवाई रोकने की मांग’

प्रदर्शन में शामिल कम्युनिस्ट नेता रमेश सेंगर ने कहा कि अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह तानाशाही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वेनेजुएला पर हमला और वहां के राष्ट्रपति व उनकी पत्नी को गिरफ्तार करना शर्मनाक है। उनका कहना था कि यह किसी लोकतंत्र के लिए स्वास्थ्यवर्धक नहीं है।

रमेश सेंगर ने कहा कि वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई को तुरंत रोका जाए और वहां के राष्ट्रपति को छोड़ने की मांग की जाती है।

वेनेजुएला से पुरानी मित्रता

सेंगर ने कहा कि वेनेजुएला हमारी पुरानी मित्रता रहा है और वहां की जनता के साथ हमारी गहरी दोस्ती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका विश्व स्तर पर दादागिरी कर रहा है। हाल ही में फलस्तीन और गाजा में निर्दोषों की हानि हुई और अब वेनेजुएला के तेल के लिए अमेरिका कार्रवाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button