पीसीएस में सफलता के बाद मयंक मौर्य का गांव में भव्य स्वागत

अंबेडकरनगर: पीसीएस परीक्षा पास कर सेल टैक्स ऑफिसर पद पर चयनित मयंक मौर्य का अपने पैतृक गांव ग्राम अमड़ी गोबिंद साहब में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह न्यौरी मुख्य चौक पर आयोजित हुआ, जिसमें सदस्य जिला पंचायत अश्वनी यादव, ग्राम प्रधान अमड़ी सुनील यादव और स्थानीय नागरिकों ने माल्यार्पण कर मौर्य का अभिनंदन किया।

मयंक मौर्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अवध चिल्ड्रन एकेडमी तिघरा दाउदपुर और हाई स्कूल महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुल्हुपुर से प्राप्त की। ग्रेजुएट की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली में कई वर्षों की कड़ी तैयारी के बाद पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की। मौर्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने से सफलता निश्चित मिलती है।

अपने प्रथम आगमन पर मयंक मौर्य ने पूर्वांचल की पवित्र तपोस्थली बाबा गोविंद साहब मंदिर में जाकर गोविंद साहब बाबा की समाधि पर माथा टेका और साधु संतों का आशीर्वाद लिया। मौर्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता मालती देवी, पिता राधे श्याम मौर्य और गुरुजनों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button