पंजाब में बम की धमकी से हड़कंप

चंडीगढ़/जालंधर: चंडीगढ़ और जालंधर में स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया।

CM समेत कई बड़े नेता निशाने पर
ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

कोर्ट और अंबेडकर प्रतिमा भी निशाने पर
धमकी में मोहाली कोर्ट, फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स और अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई है।

मोहाली कोर्ट खाली, सर्च ऑपरेशन जारी
एहतियात के तौर पर मोहाली कोर्ट को खाली करा दिया गया है और दोपहर 3 बजे तक एंट्री पर रोक लगा दी गई। सभी संवेदनशील जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने जांच की।

स्कूलों में नहीं हुई छुट्टी
लगातार मिल रही ईमेल धमकियों के चलते कई स्कूलों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जालंधर के स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई और बच्चे व स्टाफ सामान्य रूप से मौजूद रहे, जबकि पुलिस जांच में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button