कानपुर में 14 साल के किशोर ने बेकाबू कार से मचाया उत्पात

कानपुर। नौबस्ता इलाके में शनिवार सुबह 14 साल के एक किशोर ने घर से चोरी की कार लेकर सड़क पर हंगामा मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोर ने बेकाबू कार सड़क पर उतारते ही सड़क किनारे खड़ी 10 से अधिक बाइकों को रौंद दिया और सड़क पार कर रहे एक बाप-बेटी को ठोकर मार दी।

घटना के दौरान कार में ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा हुआ था। भागते समय कार एक दीवार से टकरा गई, जिसके बाद स्थानीय लोग गुस्से में किशोर और उसके दोस्त को बाहर निकालकर पीटने लगे।

पुलिस ने किशोर और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार के नंबर प्लेट के पास ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ का स्टिकर दिख रहा है। हालांकि, थाने पर खड़ी उसी कार से स्टिकर हटा दिया गया। किशोर के पिता ने बताया कि उनका बेटा घर से चुपके से कार लेकर निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button