शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 609 अंक उछला, निफ्टी 24,178 पर बंद

  • सेंसेक्स 609 अंक चढ़कर 77,496 पर बंद
  • निफ्टी में 182 अंकों की बढ़त
  • ऑटो, IT, रियल्टी और FMCG शेयरों में खरीदारी

मुंबई। मंगलवार, 29 अप्रैल को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। BSE Sensex 609 अंक यानी 0.79% की तेजी के साथ 77,496 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 182 अंक (0.76%) चढ़कर 24,178 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में ऑटो, IT, रियल्टी और FMCG सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओपेक और ओपेक+ से जुड़े घटनाक्रम का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है। UAE द्वारा ओपेक+ से बाहर निकलने की खबरों से कच्चे तेल की कीमतों पर नियंत्रण कमजोर पड़ सकता है। इससे वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ने और कीमतों में गिरावट की संभावना है, जो भारत जैसे बड़े आयातक देशों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हालांकि, दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत मांग और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बढ़ती चिंता के कारण यह तेजी देखी जा रही है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम मार्ग माना जाता है।

वहीं, बैंकिंग सेक्टर से भी सकारात्मक खबर आई है। फेडरल बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 22.92% बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 1340.97 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1090.94 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा बैंक की कुल ऑपरेटिंग इनकम भी 11.80% बढ़कर 7946.61 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 7107.95 करोड़ रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button