जनता इंटर कॉलेज महरूआ में मेधावी छात्रों का सम्मान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान

अंबेडकरनगर: जनता इंटर कॉलेज महरूआ गोला में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इंटरमीडिएट में जिले में 10वां स्थान हासिल करने वाली करिश्मा पांडेय को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।वहीं, हाईस्कूल में विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मान्यता यादव को कलाई घड़ी प्रदान की गई।इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह और मिठाई दी गई। छात्रों के अभिभावकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सूर्य लाल सिंह और प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों के प्रयास की सराहना की और आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि नियमित मेहनत और अनुशासन से ही सफलता हासिल की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद यादव को सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button