गोविंद साहब (अंबेडकरनगर)। लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं अधिवक्ता प्रेमलता भारती के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अहिरौली स्थित आवास पर आयोजित शोकसभा में समाजसेवियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने हादसे में असमय जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को याद करते हुए शोक व्यक्त किया तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान पूर्व विधायक जयराम विमल, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सगेलू राम कनौजिया सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों की इस प्रकार हुई मृत्यु पूरे समाज के लिए क्षति है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सभा में मंडल उपाध्यक्ष रामयश भारती, मंडल महामंत्री विक्रमादित्य वर्मा, मंडल महामंत्री हीरालाल निषाद, मंडल उपाध्यक्ष अंकित दुबे, मंडल मंत्री शैलेश दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक दीपक सिंह मंटू, संजय यादव, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक विनय सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, आईटी सेल प्रमुख एवं मीडिया प्रभारी रोहित पाठक, रामअजोर निषाद, रामअवध निषाद, राजेंद्र प्रसाद यादव, राहुल पांडेय, प्रदीप पांडेय, शिवम यादव, लालचंद यादव, जयकरण सिंह, बृजेश तिवारी, प्रताप प्रधान प्रतिनिधि संतोष निषाद समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने पुनः दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।









