सोना-चांदी फिर चमके, गोल्ड ₹1.41 लाख के पार

24 कैरेट सोना 756 रुपए महंगा हुआ

  • चांदी में 3,493 रुपए प्रति किलो की तेजी
  • इस साल सोना करीब 9 हजार रुपए महंगा हुआ
  • अलग-अलग शहरों में कीमतें कई कारणों से बदलती हैं

नई दिल्ली। सप्ताह की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 756 रुपए बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1,41,915 रुपए पहुंच गया। इससे पहले 17 जुलाई को इसकी कीमत 1,41,159 रुपए थी।

वहीं, चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला। एक किलो चांदी 3,493 रुपए महंगी होकर 2,18,967 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले इसका भाव 2,15,474 रुपए प्रति किलो था। हालांकि जुलाई महीने में अब तक सोने की कीमत में 283 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी 6,463 रुपए सस्ती हुई है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें परिवहन लागत, सुरक्षा खर्च, स्थानीय मांग, ज्वेलरी एसोसिएशन के रेट और ज्वेलर्स के खरीद मूल्य के कारण अलग-अलग हो सकती हैं।

साल 2026 की बात करें तो सोना अब तक करीब 9 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत में करीब 11 हजार रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान दोनों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button