- 112 रुपए सस्ता हुआ सोना
- चांदी 416 रुपए हुई महंगी
- इस साल 9 हजार रुपए चढ़ा सोना
- चांदी अब भी पिछले साल से सस्ती
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 15 जुलाई को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 112 रुपए सस्ता होकर 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी 416 रुपए महंगी होकर 2.20 लाख रुपए हो गई। हालांकि, इस साल अब तक सोना करीब 9 हजार रुपए महंगा हो चुका है, जबकि चांदी की कीमत में करीब 10 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।









