एपल ने बढ़ाए iPad और MacBook के दाम

AI डेटा सेंटर के चलते मेमोरी चिप महंगी, अमेरिका और भारत में iPad व MacBook की कीमतों में बड़ा इजाफा।

नई दिल्ली। टेक कंपनी एपल ने गुरुवार को अमेरिका में अपने iPad और MacBook की कीमतों में 300 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, भारत में भी इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में अधिकतम एक लाख रुपये तक का इजाफा किया गया है। कंपनी का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंडस्ट्री में डेटा सेंटरों की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है।

कंपनी के अनुसार, इस फैसले का असर फिलहाल उसके सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट iPhone पर नहीं पड़ेगा। हालांकि, सबसे कम कीमत वाले लैपटॉप ‘नियो’ की शुरुआती कीमत लॉन्च के कुछ महीनों बाद 599 डॉलर से बढ़कर 699 डॉलर हो जाएगी। इसके अलावा 512GB स्टोरेज वाले MacBook Air की कीमत में 200 डॉलर और 1TB स्टोरेज वाले MacBook Pro की कीमत में 300 डॉलर की बढ़ोतरी की गई है।

एपल ने अपने HomePod स्मार्ट स्पीकर के दोनों वर्जन और Apple TV सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में भी इजाफा किया है। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर करीब 5 प्रतिशत गिर गए, जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी डेल के शेयरों में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button