नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में मंगलवार (21 जुलाई) को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 1,150 रुपए बढ़कर 1.43 लाख रुपए पहुंच गई है। वहीं, चांदी 3,159 रुपए महंगी होकर 2.23 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
इस वर्ष सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव 1.33 लाख रुपए से अधिक था, जो अब बढ़कर 1.43 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। यानी वर्ष 2026 में अब तक सोना करीब 10 हजार रुपए महंगा हो चुका है।
वहीं, चांदी की कीमत में इस साल अब तक करीब 7 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो अब 2.23 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।\#सोना #चांदी #गोल्डरेट #सर्राफाबाजार #कीमत #निवेश #आईबीजेए #बुलियन









