ICAR-NIHSAD भोपाल के वैज्ञानिकों ने तैयार किया टीका

H5N1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1a के खिलाफ करेगा काम

भोपाल। बर्ड फ्लू के खतरनाक वायरस H5N1 से मुर्गियों और पोल्ट्री उद्योग को बचाने की दिशा में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भोपाल के वैज्ञानिकों ने देश का पहला स्वदेशी टीका विकसित किया है, जो वायरस के एक प्रमुख क्लेड 2.3.2.1a के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करेगा। टीके की एक खुराक से मुर्गियों को छह महीने तक सुरक्षा मिलने का दावा किया गया है।

यह टीका भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD), भोपाल के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भोपाल स्थित संस्थान परिसर में इस स्वदेशी टीके को लॉन्च करेंगे। इस वैक्सीन को देश के पोल्ट्री क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

H5N1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1a के खिलाफ तैयार हुआ टीका

वैज्ञानिकों ने यह टीका बर्ड फ्लू के H5N1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1a के खिलाफ विकसित किया है। यह वायरस मुर्गियों और अन्य पक्षियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसके संक्रमण से पोल्ट्री फार्मों में बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका रहती है।

अब तक भारत में इस वायरस स्ट्रेन के खिलाफ व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए स्वदेशी टीका उपलब्ध नहीं था। ऐसे में देश में ही वैक्सीन विकसित होना पोल्ट्री उद्योग के लिए अहम कदम है। इससे संक्रमण की रोकथाम के लिए घरेलू स्तर पर तैयार तकनीक और संसाधनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button