अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद

लाल चौक में पुलिस पर आतंकियों की फायरिंग

  • जवाबी कार्रवाई में चली दोनों ओर से गोलियां
  • घायल हेड कॉन्स्टेबल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
  • पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बुधवार दोपहर आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल हेड कॉन्स्टेबल को तुरंत जीएमसी अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने लाल चौक तथा आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अतिरिक्त सुरक्षा बल भी मौके पर तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां इलाके में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर वाहनों और लोगों की सघन जांच कर रही हैं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हमले में कितने आतंकी शामिल थे और फायरिंग के बाद वे किस दिशा में फरार हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button