- पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई
- शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
- निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई पर जोर
- अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान और शिकायतों का प्रभावी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।









