एक छत के नीचे मिली पाठ्य पुस्तकों की सुविधा

राजेसुल्तानपुर में विद्यार्थियों के लिए सजा पुस्तक मेला

  • माध्यमिक शिक्षा विभाग की पहल पर गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में लगा एक दिवसीय शिविर
  • तीन प्रकाशकों ने उपलब्ध कराईं अधिकृत पुस्तकें
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को अधिकृत पाठ्य पुस्तकें आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजेसुल्तानपुर में एक दिवसीय पुस्तक मेला एवं विक्रय शिविर आयोजित किया। मेले में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी कक्षाओं और विषयों के अनुसार पुस्तकें खरीदीं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में पुस्तक मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजेसुल्तानपुर स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज को आयोजन स्थल बनाया गया। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिकृत प्रकाशकों की पाठ्य पुस्तकें एक ही परिसर में उपलब्ध कराना रहा, ताकि उन्हें अलग-अलग स्थानों पर पुस्तकें तलाशने की आवश्यकता न पड़े।

तीन प्रमुख प्रकाशकों ने लगाए पुस्तक स्टॉल

मेले में पायनियर, सिंगल सहित तीन प्रकाशकों ने अपने स्टॉल लगाए। यहां माध्यमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार पुस्तकें खरीदीं, जबकि शिक्षकों ने भी पुस्तकों की उपलब्धता और पाठ्यक्रम से उनके सामंजस्य की जानकारी ली।

नोडल अधिकारी की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी विद्यावती, प्रधानाचार्य डॉ. कप्तान सिंह और वरिष्ठ प्रवक्ता सुभाष चंद्र राम ने किया। आयोजन का संचालन प्रवक्ता डॉ. उदयराज मिश्र ने किया। मेले की संपूर्ण व्यवस्था नोडल अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button