पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

  • कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील

अंबेडकर नगर। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनडीह गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का स्वागत किया। भाजपा नेता दिनेश पांडेय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

विकास योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने पर जोर

पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने को कहा।

कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार का लिया संकल्प

भाजपा नेता दिनेश पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का स्वागत करते हुए सहयोग के लिए आभार जताया।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंतलाल कनौजिया, रामबेलास यादव, राजदेव यादव, धर्मराज श्रीवास्तव, महेंद्र मुसहर, आदिशक्ति पांडेय, ऋषिकेश यादव, सलीम, नवीन सिंह, झिनकू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button