टर्बुलेंस में फंसी एयर इंडिया की फ्लाइट, दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

टर्बुलेंस में फंसी एयर इंडिया की फ्लाइट, दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। तेज हवा के कारण विमान को अचानक झटके लगे और कुछ समय के लिए उसकी ऊंचाई में बदलाव हुआ। हालांकि पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया।

एयर इंडिया के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और उपचार के लिए भेजा गया।

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घायल लोगों को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button