नई दिल्ली। मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने भारत समेत कई देशों में हजारों यूजर्स के अकाउंट 24 घंटे के लिए रीव्यू में डाल दिए। इस दौरान प्रभावित यूजर्स के लिए मैसेजिंग और कॉलिंग जैसी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहीं।
प्रभावित यूजर्स को ऐप खोलने पर संदेश मिला कि उनके अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अकाउंट कंपनी की सेवा शर्तों का पालन कर रहा है। स्क्रीन पर ‘Account in Review’ का नोटिफिकेशन भी दिखाई दिया।
इस समस्या के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायतें दर्ज कराईं। मामले पर WhatsApp के प्रवक्ता ने कहा कि अन्य यूजर्स की सुरक्षा के लिए इस तरह की जांच की जाती है। उन्होंने माना कि कुछ मामलों में तकनीकी गलती हुई है, जिसे जल्द ठीक किया जाएगा।









