ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, 4 झुलसे

तैयारी के दौरान युवक पर पेट्रोल डालने का आरोप

  • ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान हुई घटना
  • युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
  • बचाने पहुंचे तीन लोग भी झुलसे
  • चारों घायलों का रीवा में इलाज जारी

रीवा। मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के अलहौवा गांव में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान एक युवक को पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के राम रहीस जायसवाल ने अजहरुद्दीन उर्फ आजू पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

बचाने पहुंचे तीन लोग भी झुलसे
अजहरुद्दीन को बचाने की कोशिश में मोहम्मद सद्दाम, अनवर अली और उसका भाई अतीक अहमद भी आग की चपेट में आ गए। हादसे में चारों झुलस गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजहरुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान हुई घटना
बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व है। इसी को लेकर सोमवार शाम गांव में तैयारियां चल रही थीं। बताया गया कि करीब 7 बजे राम रहीस जायसवाल पेट्रोल लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने अजहरुद्दीन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिसकर्मी निलंबित
घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर लौर थाने के प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह बघेल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button