‘पीट देगा अहीर

पीट देगा अल्पसंख्यक'... गोविंद साहब धाम से राजभर का PDA पर सियासी हमला

अम्बेडकरनगर। गोविंद साहब धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने सपा के PDA समीकरण पर तंज कसते हुए कहा, “पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक।”

राजभर ने आरोप लगाया कि सपा जिस PDA की बात करती है, उसमें सामाजिक न्याय से ज्यादा परिवारवाद हावी है। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति में परिवार को प्राथमिकता दी जाती रही है।

पेपर लीक पर राजभर का पलटवार: ‘आज सवाल उठाने वाले अपने शासनकाल को देखें’

प्रभारी मंत्री ने सपा नेताओं के पेपर लीक के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज सपा नेता दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक भर्ती परीक्षाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन उनके शासनकाल में परीक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे।

राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय नकल का बोलबाला था। प्रश्नपत्रों की खरीद-फरोख्त और परीक्षा में गड़बड़ी जैसी शिकायतें सामने आती थीं। उन्होंने कहा कि उस दौर में ऐसी स्थिति थी कि प्रश्नपत्र लेकर घर चले जाने और खेतों में बैठकर परीक्षा लिखने जैसी बातें सुनने को मिलती थीं।

उन्होंने कहा कि आज भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है और युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर दिए जा रहे हैं।

‘गांव-गांव जाकर नौकरी बेचने का काम करते थे’, सपा पर राजभर का आरोप

ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान पार्टी नेताओं पर गांव-गांव जाकर नौकरी बेचने के आरोप लगते थे।

उन्होंने कहा कि अब वही लोग भर्ती प्रक्रिया और पेपर लीक को लेकर सवाल उठा रहे हैं। राजभर ने कहा कि वर्तमान सरकार में बिना रिश्वत के करीब 9 लाख सरकारी नौकरियां देने का काम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button