श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

अल्ट्राटेक परिसर में लगा शिविर, ई-श्रम और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में किया जागरूक

  • टांडा में श्रम विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
  • श्रमिकों का ओपीडी और स्वास्थ्य परीक्षण
  • ई-श्रम और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की जानकारी
  • योजनाओं की पात्रता और सुविधाओं से कराया अवगत

अम्बेडकरनगर। श्रम विभाग के नेतृत्व में शनिवार को मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, टांडा के परिसर में श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों का ओपीडी और स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। साथ ही उन्हें श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और श्रमिक हित से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।

योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

शिविर के दौरान श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना समेत अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। योजनाओं के लिए पात्रता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkar-nagar-rain-crop-damage-inspection/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button