‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा जलालपुर, काशी के लिए रवाना हुई कांवड़ यात्रा

हजारों श्रद्धालु बने यात्रा का हिस्सा, भगवा ध्वज के साथ निकली शोभायात्रा; भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां

जलालपुर, अंबेडकरनगर। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच बुधवार को जलालपुर से काशी विश्वनाथ के लिए भव्य कांवड़ यात्रा रवाना हुई। श्री नवदुर्गा कांवड़िया मंडल एवं निशुल्क सेवा समिति के तत्वावधान में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए शामिल हुए। पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।
यात्रा का आयोजन मंडल अध्यक्ष सोनू गौड़ के नेतृत्व में हुआ। प्रबंधक संतराम जायसवाल के संयोजन और संरक्षक विकास निषाद के संरक्षण में कार्यक्रम की शुरुआत महादेव-पार्वती की पूजा-अर्चना से हुई। व्यापार मंडल की ओर से सोनू गौड़ और विकास निषाद को त्रिशूल भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता और नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने भगवा ध्वज लहराकर यात्रा को रवाना किया।
जयघोष के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
यादव चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर से निकली कांवड़ यात्रा घसियारी टोला और मालीपुर त्रिमुहानी मार्ग से होते हुए रामजानकी मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, भाजपा नेत्री किरन पांडेय, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, केशरी नंदन त्रिपाठी, कृष्ण कुमार और पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र समेत अन्य लोगों ने कांवड़ियों को विदाई दी।
यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से महिला अस्पताल के सामने जलपान की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button