नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में पीएम मोदी 15 अगस्त को लाल किले जाने से पहले अपने आवास पर जानवरों और पक्षियों को दाना खिलाते नजर आए।
पीएम मोदी ने पोस्ट में बताया कि हर सुबह जानवरों और पक्षियों को खाना खिलाना उनकी रोज की दिनचर्या का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की सुबह जब वह लाल किले के लिए जल्दी निकल रहे थे, तो उनके ‘दोस्त’ उनसे मिलने आ गए।
पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो संदेश
वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 7 अगस्त 1905 के दिन को याद रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि इसी दिन देश में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी।
पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बड़ी लड़ाई लड़ी और इसमें समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी रही।
हैंडलूम डे का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने हैंडलूम डे का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य देश के बुनकर परिवारों के काम को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कई परिवार हाथ से कपड़े तैयार करते हैं और घरों में लगे लूम पर काम करते हैं।
उन्होंने लोगों से बुनकरों और उनके उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
स्वदेशी आंदोलन की याद दिलाई
पीएम मोदी ने कहा कि 7 अगस्त 1905 का दिन देश के इतिहास में महत्वपूर्ण है। इसी दिन शुरू हुआ स्वदेशी आंदोलन आगे चलकर स्वतंत्रता आंदोलन में जनभागीदारी का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना।









