दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट लुक वायरल, रणवीर सिंह भी छोड़ने पहुंचे

ब्लू आउटफिट में नजर आईं दीपिका, वाइड-लेग जींस और व्हाइट स्नीकर्स ने खींचा ध्यान

मुंबई। दीपिका पादुकोण शनिवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह लाइट ब्लू आउटफिट में नजर आईं। दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। रणवीर कार में बैठे हुए दिखाई दिए।

वाइड-लेग जींस के साथ पहनी ओवरसाइज्ड शर्ट

दीपिका ने ओवरसाइज्ड लाइट ब्लू शर्ट के साथ ढीली वाइड-लेग ब्लू जींस पहनी थी। दोनों के रंगों का टोन एक जैसा था, जिससे उनका लुक कोऑर्डिनेटेड नजर आया।

शर्ट में क्लासिक कॉलर, बटन-डाउन फ्रंट और फुल स्लीव्स थीं। उन्होंने फिटेड बॉटम की जगह वाइड-लेग डेनिम को चुना।

व्हाइट स्नीकर्स और सनग्लासेस से पूरा किया लुक

दीपिका ने अपने एयरपोर्ट लुक को व्हाइट स्नीकर्स के साथ पूरा किया। इसके साथ उन्होंने डार्क लेदर शोल्डर बैग और ब्राउन-टिंटेड सनग्लासेस पहने थे।

उन्होंने हल्का मेकअप रखा और बालों को स्लीक बन में बांधा। ग्रीन मैनीक्योर उनके लुक में अलग टच देता नजर आया।

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

इस मौके पर दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की गई थी। तस्वीर में दुआ के हाथ में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट नजर आई थी।

तस्वीर में रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए थे, जबकि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। दुआ का भी आधा चेहरा ही नजर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button