लंदन। इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर रहे जेसन अर्डे का 41 साल की उम्र में निधन हो गया। वह शिक्षा और समाज से जुड़े विषयों पर रिसर्च और अध्यापन के लिए जाने जाते थे।
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हें दक्षिण लंदन के बैटरसी स्थित उनके घर में बेहोश पाया गया। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मौत को बताया अचानक
पुलिस के अनुसार, जेसन अर्डे की मौत अचानक हुई। फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे उनकी मौत को संदिग्ध माना जाए।
पुलिस परिवार के संपर्क में है और मामले की जांच की जा रही है।
5 अगस्त को कैम्ब्रिज से दिया था इस्तीफा
जेसन अर्डे ने 5 अगस्त को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दिया था। उनका यह फैसला उनकी कुछ रिसर्च को लेकर उठे सवालों के बीच आया था।









