कंगना रनोट ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन

पीली साड़ी में दिखा पारंपरिक अंदाज- भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर कुछ समय मंदिर में बिताया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के दौरान कंगना ने कुछ समय मंदिर में शांतिपूर्वक बिताया।

पीली साड़ी में दिखा पारंपरिक अंदाज

मंदिर दर्शन के दौरान कंगना रनोट चमकीली पीली साड़ी में नजर आईं। साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर था, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और ऑरेंज-गोल्डन दुपट्टे के साथ पहना था।

कंगना ने लाल बिंदी, हल्की ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया। उनका सादगी भरा अंदाज पारंपरिक भारतीय फैशन की झलक दिखा रहा था।

मुंबा देवी मंदिर में भी किए दर्शन

मंदिर दर्शन के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी धार्मिक यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिद्धिविनायक मंदिर के साथ उन्होंने मुंबई की माता श्री मुंबा देवी मंदिर में भी दर्शन किए।

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए।’

ट्रेडिशनल लुक ने खींचा ध्यान

धार्मिक यात्रा के लिए कंगना ने ग्लैमरस सेलिब्रिटी लुक के बजाय पारंपरिक भारतीय परिधान को चुना। पीली साड़ी, लाल बिंदी और सिंपल ज्वेलरी में उनका लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button