सिल्वरस्टोन रेस में विजय-तृषा की मौजूदगी ने खींचा ध्यान

फिर चर्चा में आए पुराने रिश्ते के दावे

  • थलापति विजय ने मिशेलिन ले मैन्स कप रेस की शुरुआत की
  • रेस में अजीत कुमार ने हिस्सा लिया और 38वां स्थान हासिल किया
  • विजय और तृषा कृष्णन की मौजूदगी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय ने शनिवार को सिल्वरस्टोन में मिशेलिन ले मैन्स कप रेस की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। इस रेस में साउथ स्टार अजीत कुमार ने भी हिस्सा लिया और 38वां स्थान हासिल किया।

रेस के दौरान विजय के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर रेस से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें विजय और तृषा साथ में रेस का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

अजीत कुमार से भी मिले विजय

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विजय रेस शुरू होने से पहले अभिनेता अजीत कुमार से मुलाकात करते भी नजर आए। इसके अलावा कुछ वीडियो में वह रेस को हरी झंडी दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विजय और तृषा की साथ मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही पुरानी चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है।

विजय-तृषा के रिश्ते की चर्चाएं पुरानी

थलापति विजय और तृषा कृष्णन लंबे समय से अफेयर की अफवाहों को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

इसी बीच विजय की पत्नी संगीता से जुड़े पुराने तलाक के मामले का भी जिक्र सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों में किया जा रहा है।

पत्नी संगीता ने 2023 में दायर की थी याचिका

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने फरवरी 2023 में विजय से तलाक की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति का एक अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध है। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस बारे में अप्रैल 2021 में जानकारी मिली थी। हालांकि, उन्होंने याचिका में अभिनेत्री का नाम नहीं लिया था।

संगीता ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना और उपेक्षा का सामना करना पड़ा। उनके मुताबिक विजय भावनात्मक रूप से उनसे दूर हो गए थे और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते थे।सिल्वरस्टोन रेस के दौरान थलापति विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button