कोलकाता में होटल वाली बिल्डिंग में भीषण आग

9 की मौत; 4 साल का बच्चा भी शामिल

  • मिर्जा गालिब स्ट्रीट की पांच मंजिला इमारत में रात 1:45 बजे लगी आग
  • धुएं से दम घुटने के कारण हुई मौतें, 6 लोग घायल
  • अब तक 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

कोलकाता। मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार देर रात करीब 1:45 बजे अचानक आग लग गई। इमारत में कई होटल संचालित हो रहे थे। आग लगने के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। सभी मृतक बेहोशी की हालत में मिले थे। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

आग की सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव अभियान चलाकर अब तक करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

दमकलकर्मियों को इमारत की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में घने धुएं के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक भी मृतकों में

पुलिस के अनुसार, मृतकों में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। फिलहाल सभी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

आग बुझी, कूलिंग ऑपरेशन जारी

दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, इमारत के अंदर अभी भी काफी गर्मी बनी हुई है। किसी तरह की दोबारा आग लगने की आशंका को देखते हुए दमकलकर्मी कूलिंग ऑपरेशन चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button