ट्रम्प का 2020 चुनाव पर फिर दावा, गैर-अमेरिकी नागरिकों के वोट का आरोप

24 हजार से ज्यादा गैर-अमेरिकी नागरिकों के वोट डालने का दावा

  • 12.8 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच पूरी होने का दावा
  • 3.2 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच अभी बाकी
  • चुनावी धांधली रोकने के लिए ‘सेव अमेरिका एक्ट’ लाने की बात

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में कथित धांधली का मुद्दा एक बार फिर उठाया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि मतदाता और नागरिकता रिकॉर्ड के मिलान के दौरान 24 हजार से ज्यादा गैर-अमेरिकी नागरिकों के वोट डालने की जानकारी सामने आई है।

करोड़ों मतदाता रिकॉर्ड की जांच

ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी जनगणना ब्यूरो मतदाता रिकॉर्ड और नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड का मिलान कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 12.8 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच की जा चुकी है, जबकि करीब 3.2 करोड़ रिकॉर्ड की जांच अभी बाकी है।

जांच बढ़ने पर और मामले सामने आने का दावा

ट्रम्प ने कहा कि जैसे-जैसे रिकॉर्ड की जांच आगे बढ़ेगी, कथित अवैध मतदान के मामलों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत उनकी हुई थी। हालांकि, 2020 के चुनाव परिणामों को लेकर ट्रम्प के इस दावे पर अमेरिका में लंबे समय से राजनीतिक विवाद रहा है।

‘सेव अमेरिका एक्ट’ लाने की बात

ट्रम्प ने कहा कि चुनाव में कथित फर्जीवाड़े को रोकने के लिए वह ‘सेव अमेरिका एक्ट’ लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके जरिए चुनावी प्रक्रिया में पहचान और नागरिकता से जुड़े नियमों को सख्त करने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button