आज परीक्षा, बदलेगा ट्रैफिक का रूट

अम्बेडकरनगर में 15 घंटे भारी वाहनों की नो-एंट्री

अम्बेडकरनगर। रविवार को जिले में परीक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी बदली रहेगी। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/08 की लिखित परीक्षा को लेकर पुलिस ने भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। अकबरपुर और टांडा क्षेत्र में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का रूट बदला रहेगा।

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को डायवर्जन से बाहर रखा गया है।

आजमगढ़-बसखारी से अयोध्या जाने वालों का बदलेगा रास्ता

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़ और बसखारी की ओर से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास से आगे भेजा जाएगा।

इन वाहनों का रूट गोहन्ना चौराहा → पहतीपुर श्रवण क्षेत्र → अन्नावा → अयोध्या रहेगा। अयोध्या से लौटने वाले भारी वाहनों को भी इसी मार्ग से वापस भेजा जाएगा।

बस्ती-टांडा से आने वाले वाहन कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट

बस्ती और टांडा की ओर से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन बाईपास का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button