- 19 से 21 अगस्त के बीच दर्जनों तुर्किये सैन्य विमानों ने की आवाजाही
- C-130 और A-400M विमान पाकिस्तानी एयरबेस पर पहुंचे
- बहावलपुर और रावलपिंडी में ड्रोन रखने का दावा
इस्लामाबाद। सऊदी अरब और तुर्किये के साथ हुए रक्षा समझौतों के बीच पाकिस्तान में सैन्य गतिविधियां बढ़ने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 19 से 21 अगस्त के बीच करीब 60 घंटे में तुर्किये के दर्जनों सैन्य विमानों ने पाकिस्तान के अलग-अलग एयरबेस पर लैंडिंग और टेकऑफ किया।
इनमें C-130 सैन्य परिवहन विमान और A-400M मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान शामिल बताए गए हैं।
नूरखान और मसरूर एयरबेस पर गतिविधि
जानकारी के मुताबिक, रावलपिंडी के नूरखान और कराची के मसरूर एयरबेस पर तुर्किये के C-130 विमानों की लगातार आवाजाही देखी गई। वहीं A-400M विमान मुरीद एयरबेस पर पहुंचा था। इसकी पहचान कॉल-साइन TUAF 526 से होने का दावा किया गया है।
पाकिस्तान पहुंचाई गई ड्रोन की खेप
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन सैन्य विमानों के जरिए तुर्किये ने पाकिस्तान को ड्रोन की बड़ी खेप पहुंचाई। बताया गया कि ड्रोन की सप्लाई रात के समय की गई, ताकि गतिविधियों को सैटेलाइट निगरानी से छिपाया जा सके।
हालांकि, ड्रोन की संख्या, मॉडल और पूरी खेप से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।









