इंडोनेशिया में 243 यात्रियों से भरा जहाज डूबा, 140 लापता

जावा सागर में हुआ हादसा

  • हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 102 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
  • सुराबाया से बंजारमासिन जा रहा था ‘विर्गो ट्रांसपोर्ट 8’
  • जावा सागर में आखिरी लोकेशन के पास सर्च ऑपरेशन जारी

इंडोनेशिया में रविवार को 243 यात्रियों और क्रू मेंबरों को लेकर जा रहा यात्री जहाज समुद्र में डूब गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि करीब 140 यात्री और क्रू मेंबर अब भी लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने अलग-अलग जहाजों की मदद से 102 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

सुराबाया से बंजारमासिन जा रहा था जहाज

‘विर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ नाम का यह जहाज पूर्वी जावा के सुराबाया से बोर्नियो द्वीप के बंजारमासिन जा रहा था। यात्रा के दौरान जहाज में कम्युनिकेशन फेलियर हुआ, जिसके बाद उससे संपर्क टूट गया।

आखिरी लोकेशन पर तलाश तेज

बंजारमासिन स्थित सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के मुताबिक, जहाज की आखिरी लोकेशन जावा सागर में बंजारमासिन के एक पियर से करीब 148 किलोमीटर दूर मिली है। इसके बाद अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

हेलिकॉप्टर और कई जहाज रेस्क्यू में जुटे

लापता यात्रियों और क्रू मेंबरों की तलाश के लिए कई जहाजों को घटनास्थल की आखिरी लोकेशन की ओर भेजा गया है। रेस्क्यू टीम के साथ एक हेलिकॉप्टर भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है। अधिकारियों की कोशिश समुद्र में लापता लोगों का जल्द पता लगाने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button