न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया की सीरीज को लेकर रिकॉर्ड क्रेज

48 घंटे में बिके 26 हजार टिकट- ईडन पार्क के व्हाइट-बॉल मैचों की सबसे ज्यादा मांग

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दौरे के लिए प्री-सेल शुरू होने के बाद महज 48 घंटे में 26 हजार से ज्यादा टिकट बिक गए। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, यह प्री-सेल के दौरान टिकटों की रिकॉर्ड मांग है।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच टी-20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम 2019-20 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी।

ईडन पार्क में टिकटों की सबसे ज्यादा मांग

न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले व्हाइट-बॉल मुकाबलों के टिकट सबसे तेजी से बिक रहे हैं। यहां सीरीज का चौथा टी-20 और पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भी भारतीय टीम के मैचों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। करीब 9 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस मैदान पर 22 और 24 अक्टूबर को सीरीज के शुरुआती दो टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button