राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, ट्रैक सूट देकर बढ़ाया हौसला

कटेहरी में ‘खेल और खिलाड़ी’ विषय पर गोष्ठी, मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को देव इंद्रावती महिला महाविद्यालय, कटेहरी के सभागार में ‘खेल और खिलाड़ी’ विषय पर गोष्ठी एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने मां सरस्वती और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन को किया याद
कौस्तुभ सिंह ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद ध्यानचंद ने मेहनत और टीम भावना के साथ देश को गौरवान्वित किया।

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की।

‘प्रतिभा को अवसर और मार्गदर्शन जरूरी’
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. राणा रणधीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले तो उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने खिलाड़ियों से मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘हार के बाद जीत का सिलसिला लंबा होगा’
कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपिक संघ एवं हॉकी संघ के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण ईमानदारी, मेहनत और समर्पण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button