- दिल्ली की चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का मामला
- फोरेंसिक जांच में छात्रा और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिलने की बात
- बस की सीटों और स्टीयरिंग से सैंपल लिए गए
नई दिल्ली। दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ गई है। फोरेंसिक जांच के दौरान बस से छात्रा और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने बस की सीटों और स्टीयरिंग व्हील से भी सैंपल लिए हैं। मामले में गिरफ्तार ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप के कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब DNA रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
बस से मिले छात्रा और आरोपियों के फिंगरप्रिंट
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फोरेंसिक टीम ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस की जांच की। इस दौरान छात्रा और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिलने की जानकारी सामने आई है। बस की सीटों और स्टीयरिंग व्हील से भी नमूने लिए गए हैं।
पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर के कपड़े भी जांच के लिए जब्त किए हैं। अब DNA जांच की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
दोनों आरोपी पहले ही गिरफ्तार
मामले में पुलिस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस भी जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक और DNA जांच से मामले में उपलब्ध साक्ष्यों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
जांच पूरी होने के बाद पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
4 अगस्त की रात हुई थी घटना
पुलिस के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की रात की है। मैनपुरी की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा ग्रेटर नोएडा के परी चौक से स्लीपर बस में सवार हुई थी। करीब 47 किलोमीटर की यात्रा के बाद उसे कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर छोड़ दिया गया था।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घर में झगड़े के बाद निकली थी छात्रा
पुलिस के अनुसार, छात्रा परिवार में विवाद के बाद बिना बताए नोएडा में रहने वाले अपने कजिन के घर जाने के लिए निकली थी। मैनपुरी से निकलने के बाद वह बारिश और अंधेरे के बीच परी चौक पहुंची थी।
वहां नोएडा जाने के लिए वाहन का इंतजार करते समय एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बस में बैठा लिया और बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है।
बस चलने के बाद अश्लील हरकत का आरोप
पुलिस के मुताबिक, बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। इसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस अब घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।









