अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की महमूदपुर गांव में चोरों ने जनसेवा केंद्र को निशाना बनाया। चोर केंद्र से करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। जाते समय लैपटॉप, कंप्यूटर और हार्ड डिस्क समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
गांव निवासी प्रदीप पुत्र ओरीलाल के मकान में जन सेवा के देव जन सेवा केंद्र संचालित होता है। रात में चोरों ने केंद्र में प्रवेश कर वहां रखे उपकरणों को तोड़ा। इसके बाद करीब दो लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।
मकान से भी सामान ले गए चोर
चोरों ने सिर्फ जनसेवा केंद्र को ही निशाना नहीं बनाया। मकान में घुसकर घर में रखा सामान भी चोरी कर लिया। घटना का पता चलने पर प्रदीप ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरी गए सामान का पता लगाने के साथ आरोपितों की पहचान में जुटी है। घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।









