बर्लिन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार रात सोशल मीडिया पर ईरान को लेकर करीब एक घंटे के भीतर एक के बाद एक सात पोस्ट किए। इन पोस्ट में उन्होंने ईरान की कमजोर होती अर्थव्यवस्था, घटते तेल निर्यात और कमजोर होती करेंसी को निशाने पर लिया।
खार्ग द्वीप की AI तस्वीर ने खींचा ध्यान
ट्रम्प ने ईरान के नक्शे पर अपनी तस्वीर लगाकर भी पोस्ट किया। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा खार्ग द्वीप से जुड़ी एक AI तस्वीर की रही। इसमें द्वीप के तेल ठिकानों पर बमबारी होती दिखाई गई थी और तस्वीर पर ‘बाय-बाय खार्ग’ लिखा था।
ईरान के तेल ठिकानों को लेकर बढ़ी चर्चा
खार्ग द्वीप ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्रों में से एक है। ट्रम्प की लगातार पोस्ट और खार्ग द्वीप की AI तस्वीर के बाद ईरान के खिलाफ अमेरिकी रुख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।









