उमंग ऐप से अब UAN बनाना और एक्टिवेट करना आसान

फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली। एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने उमंग ऐप पर अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया है। अब PF खाताधारक आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए मोबाइल से ही अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेट, एक्टिवेट और ऑथेंटिकेट कर सकेंगे। इसका उद्देश्य EPFO की सेवाओं को आसान बनाना और फिजिकल वेरिफिकेशन की जरूरत कम करना है।

उमंग ऐप से सीधे बनेगा UAN

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस सुविधा की जानकारी दी। इसके तहत EPFO मेंबर्स उमंग ऐप के जरिए सीधे UAN अलॉट और एक्टिवेट कर सकेंगे। फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए प्रक्रिया पूरी होने से मैनुअल वेरिफिकेशन पर निर्भरता कम होगी।

घर बैठे मिलेंगी PF से जुड़ी सुविधाएं

UAN एक्टिवेट होने के बाद खाताधारक उमंग ऐप के जरिए कई सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

  • EPF बैलेंस चेक कर सकेंगे
  • पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे
  • क्लेम स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे
  • KYC डिटेल्स अपडेट कर सकेंगे
  • UAN को ऑथेंटिकेट कर सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button