राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस का प्रदर्शन

सड़क पर उतरे कार्यकर्ता- जिला मुख्यालय पर मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी; प्रदर्शन के बाद सैकड़ों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

अंबेडकरनगर। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़क पर दिखा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने एफआईआर को लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि देश को बांटने के बजाय जोड़ने की राजनीति की जरूरत है। उनके मुताबिक राहुल गांधी लगातार संविधान, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों की बात उठा रहे हैं। उन्होंने एफआईआर को लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया।

विरोध प्रदर्शन के बाद मोहम्मद रईस और बबलू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें मुस्तफा मौलाना, महफूज, महफूजुर रहमान, प्रवेश किरमानी, गुड्डू, जावेद, नवीन, शमशाद, अकमल, नफीस, अकबर आलम, मोहम्मद सद्दाम, इश्तियाक अहमद, राम बचन, गिरीश पांडे, हरिओम, मुश्ताक, लियाकत अली, अजीम, राजू, शिवपूजन, कमलेश यादव, तरन्न और शाहबानो समेत कई लोग शामिल रहे।

प्रदर्शन में आलोक पाठक, कुलदीप उपाध्याय, डॉ. सतीश चंद्र प्रजापति, दीपक मिश्रा, राजीव गुप्ता, निमतुल्लाह, जियाउद्दीन अंसारी, अमित कुमार, संजय यादव, रितेश त्रिपाठी, गुलाम रसूल छोटू, दीपक वर्मा, नंदकुमार गुप्ता दद्दू और विजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button