स्कूल बस के इंजन में लगी आग

25 बच्चों में मची अफरा-तफरी, बोनट से हाथ छूने पर पांच साल का बच्चा झुलसा

इटौंजा। लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस के इंजन में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। आग लगने के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। बस से उतरते समय गर्म बोनट से हाथ छू जाने के कारण पांच साल का एक बच्चा झुलस गया। बाकी सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जमखानवा से स्कूल जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, फोर्स ट्रैवलर बस संख्या UP 81 BT 6203 जमखानवा गांव से बच्चों को लेकर शार्प ग्लोबल स्कूल, मानपुर इटौंजा जा रही थी। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे बगहा पुरवा के पास अचानक बस के इंजन में आग लग गई। आग दिखाई देने के बाद बस में सवार बच्चों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

गर्म बोनट से हाथ झुलसा

आग लगने के बाद बच्चों को बस से बाहर निकाला जाने लगा। इसी दौरान पांच साल के बच्चे का हाथ गर्म बोनट से छू गया, जिससे उसका हाथ झुलस गया। परिजन और आसपास मौजूद लोगों की मदद से बच्चे को तत्काल इटौंजा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button