छात्राओं के उत्पीड़न पर कांग्रेस को घेरने पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन कर उठाए सवाल, विद्यावती राजभर ने राहुल गांधी से मांगा जवाब

अंबेडकरनगर। छात्राओं के कथित उत्पीड़न के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और पार्टी नेतृत्व से मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

भाजपा नेत्री विद्यावती राजभर ने कहा कि मामले में कांग्रेस सांसद प्रोफेसर आंगोमाचा विमोल अकोईजामा के खिलाफ कार्रवाई हुई है, लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने राहुल गांधी पर इस मुद्दे पर मौन रहने का आरोप लगाया और जवाब मांगा।

महिला सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा

विद्यावती राजभर ने आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में कांग्रेस गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकारों और छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दे पर आवाज उठाता रहेगा।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से मामले में स्पष्ट जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button