वेतन भुगतान के आश्वासन पर टला सहकारी समिति कर्मचारियों का धरना

सीडीओ से वार्ता के बाद बनी सहमति, 22 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे कर्मचारी

अंबेडकरनगर। साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लंबित वेतन का मामला उठने के बाद प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन टल गया है। शुक्रवार शाम मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा से वार्ता के बाद साधन समिति सचिव परिषद की जिला इकाई ने 22 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाले प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का आश्वासन दिया।

परिषद के अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार शुक्ला समेत तीन पदाधिकारियों ने सीडीओ से मुलाकात कर कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याएं रखीं। सीडीओ ने समस्याओं को सुनने के बाद उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता अंबेडकरनगर को दिया।

वेतन की समस्या के समाधान के लिए विभाग को निर्देश

कर्मचारियों की समस्याओं से उत्तर प्रदेश के आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता को भी अवगत कराया गया। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिषद ने प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में भाग नहीं लेने की बात कही।

साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों का लंबे समय से लंबित वेतन भुगतान प्रमुख मुद्दा है। अब संबंधित विभाग की कार्रवाई से समस्या के समाधान की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button