अंबेडकरनगर। एमआरए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पैथोलॉजी विभाग में शुक्रवार को प्री-दीपावली उत्सव आयोजित किया गया। एलाइड एंड हेल्थकेयर के छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाईं और दीप प्रज्वलित कर उत्सव में भाग लिया। रंगोली और दीप सज्जा से विभाग का परिसर सजा नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश और अज्ञानता से ज्ञान की ओर बढ़ने का संदेश देती है। विद्यार्थियों को ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ के भाव को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यार्थियों ने रंगोलियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाई। दीप सज्जा के साथ उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आयोजन एलाइड एंड हेल्थकेयर के नोडल अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गौतम और रेडियोलॉजी के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ।
इस दौरान डॉ. राजेश्वरी, डॉ. अजफर जमाल, डॉ. आशीष, डॉ. श्वेता, डॉ. उमेश वर्मा, डॉ. मुकेश राणा और डॉ. वीरेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।









